Loading...

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई असंसदीय टिप्पणी पर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

Jaipur

Follow us

Share

नागौर (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान विधानसभा में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी को लेकर की गई असंसदीय टिप्पणी पर विपक्ष के नेता टीकाराम जूली और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के विरोध के बाद पीसीसी अध्यक्ष डोटासरा सहित हमारे कांग्रेस के छह विधायकों को सदन से निलंबित करने पर नागौर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हनुमान बाँगड़ा के नेतृत्व में पर्ची सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का पुतला फूंका। कार्यकारी जिलाध्यक्ष कांग्रेस  हनुमान बाँगड़ा ने कहा कि भाजपा को यह नहीं भूलना चाहिए कि संसदीय आचरण और मर्यादा जनादेश का पालन करने में है, अहंकार और किसी के अपमान में नहीं। विधानसभा में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी जी को लेकर भाजपा सरकार के मंत्री द्वारा की गई टिप्पणी बेहद निंदनीय और संसदीय गरिमा को तार-तार करने वाली है। मंत्री को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए सदन में भाजपा सरकार के मंत्री अपनी नाकामियां छिपाने के लिए देश के महान नेताओं पर अमर्यादित टिप्पणियां कर रहे हैं। मुद्दों पर जवाब देने की जगह असभ्य भाषा से विपक्ष को उकसाकर गतिरोध पैदा करना एवं कुचलना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी इनकी तानाशाही के खिलाफ मज़बूती से लड़ाई लड़ेगी। बाँगड़ा ने कहा कि आखिर प्रश्नकाल में मंत्री को अपने जवाब के अलावा ऐसी टिप्पणी करने की क्या आवश्यकता थी?  देश के लिए जान देने वाली नेता पर ऐसी ओछी मानसिकता से की गईं टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा लगता है कि पूरी सरकार ही तमाशा बन गई है। सरकार के पास एक साल का कोई काम गिनाने के लिए नहीं था इसलिए अभिभाषण पर इनकी असफलताएं उजागर करने वाला नेता प्रतिपक्ष का भाषण नहीं होने दिया। अब हमारे प्रदेशाध्यक्ष सहित दलित, पिछड़े, आदिवासी एवं अल्पसंख्यक वर्ग से आने वाले विधायकों को बजट सत्र से सस्पेंड कर दिया गया। कहीं ये बजट पर चर्चा से ध्यान भटकाने का ही तो प्रयास नहीं है? ऐसा लगता है कि राजस्थान की भाजपा सरकार विधानसभा चलाना ही नहीं चाहती है इसलिए कभी उनके मंत्री दिवंगत प्रधानमंत्री पर तो कभी इनके विधायक दिवंगत मुख्यमंत्री पर अनर्गल टिप्पणी करते हैं। यह सब भाजपा की स्तरहीन सोच का नतीजा है जो राज्य के विकास पर चर्चा नहीं करना चाहती। इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव आईदानराम भाटी, शौकत अली, खुर्शीद अली, जिला महासचिव दिलफराज, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष पुनाराम मेघवाल, शहर ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल हमीद गौरी, चांद मोहम्मद, खींवसर ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र फिड़ोदा, मनीष मिर्धा जगदीश खुरड़ीया, अजय चांगरा, मोहम्मद हारून, दीपक सैनी, कृपाराम भवर ढाका, श्रवण कुमार मानव, सरफुदीन सोलंकी, मोहन मेघवाल, कुम्भाराम सियाग, करणी दास जावा, उस्मान, इकबाल दिलवाली,  हीरालाल, किशनाराम मेघवाल, हिनायद खां, रामदेव मेघवाल, महेन्द्र, भानू प्रताप, कालू गोदारा, नेमीचन्द भाटी, रवि सोमेश सोलंकी, फरीद खां रामचंद्र मेघवाल मनीष बनवारी हरिजन राजू सुरेश आदि मौजूद रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।