Loading...

निशुल्क जांच शिविर का आयोजन संपन्न

Jaipur

Follow us

Share

500 से अधिक लोगों ने करवाई थायराइड, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल की जांच

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। हवामहल विधानसभा के मदरसा बागो बहार मोहल्ला, गोरियांन बास, बदनपुरा, वार्ड नंबर 29 में एक विशाल निशुल्क मेडिकल जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर ताहेरा उस्मानी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट और आमिर उस्मानी, समाजसेवी और युवा नेता वार्ड नंबर 29 के द्वारा लगाया गया। इस शिविर में थायराइड, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल की निशुल्क जांच की गई, जिसमें 500 से अधिक लोगों ने अपनी जांच करवाई। शिविर के संयोजक आमिर उस्मानी ने बताया कि इस अवसर पर ग्रीन पेथ लैब के संपूर्ण स्टाफ ने बहुत सूक्ष्मता के साथ जांच की और सभी लोगों को उचित चिकित्सा सलाह दी। शिविर के आयोजन में विशेष रूप से पार्षद प्रतिनिधि शाकिर खान, गफूर मंसूरी, जयपुर जिला सचिव मोहम्मद फईम कुरैशी, मंडल अध्यक्ष लतीफ भाई, वार्ड नंबर 30 के अध्यक्ष मोहम्मद अंसार खान, प्रिंस रूबी, पूर्व वार्ड अध्यक्ष ताहिर खान, इकराम मामा, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेख खलील, फरीद पठान, रईस खान, इसरार अहमद, अजीज खान, शफकत कॉलोनी अध्यक्ष अब्दुल गनी भाई, और उनकी टीम के सदस्य जैसे अमजद, अरबाज, जैनुल, मोहसिन, शमी, शम्मी भाई, आसिफ, मुन्ना, इमरान, साजिद हसन, मासूम अली, मोहसिन, सलीम, सलमान आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रही, जिसमें डॉक्टर काज़म, डॉक्टर आजम और उनकी पूरी टीम ने अपनी सेवाएं दीं। विभिन्न कॉलोनियों के पदाधिकारी और गणमान्य लोग भी इस शिविर में शामिल हुए और समाजसेवी आमिर उस्मानी का सम्मान किया। आमिर उस्मानी ने इस अवसर पर स्थानीय समाजसेवकों, नेताओं और डॉक्टरों की टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सकता है और समाज में स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार लाया जा सकता है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।