Loading...

नगर निगम लाचार, धडल्ले से हो रहे हैं अवैध निर्माण, नोटिस भेजो सेट करो फिर जो चाहे वह करो

Jaipur

Follow us

Share

मोहम्मद सादिक हिंदुस्तानी

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। हिंदुस्तान की एक बहुत मशहूर कहावत है की, गांधी के तीन बंदर एक अंधा है, दूसरा बहरा है, और तीसरा गूंगा है। जो पल-पल में रंग बदलती दुनिया को अपने हिसाब से चलाने में सक्षम है। आज के इस दौर में पैसे कमाने के डिजिटल नुस्खे ईजाद हो चुके हैं। बस थोड़ी ट्रेनिंग की आवश्यकता है, जो चलते फिरते मिल ही जाती है। नगर निगम, नगर पालिकाओं के अधिकारी पता नहीं कौन सी ट्रेनिंग लेकर आते हैं। जिनके ऊपर किसी भी बात का असर नहीं होता है। जनता चीखती चिल्लाती रहती है। हमारा काम करो। हमारा काम करो। लेकिन नगर निगम के अधिकारी वही करते हैं जिनको अच्छा लगता है। दिखावा ज्यादा काम कम करते हैं। इसीलिए वह सबके मन को भाते हैं।आजकल सांगानेर जोन में नियम विरुद्ध अवैध निर्माण जोरों से चल रहे है। उसी  तरह नोटिस भी जोर शोर से पहुंच रहे हैं। लेकिन नोटिस पहुंचने के बावजूद भी निर्माण कार्य रुक नहीं रहे हैं। इसका मतलब नगर निगम गलत नोटिस भेज रहा है या नोटिस के जरिए डर का माहौल पैदा कर लेनदेन का मामला सेट कर, खुलेआम छूट दी जा रही है।आजकल सांगानेर नगर निगम जोन गांधी के तीन बंदरों की तरह काम कर रहा है।अंधा इसलिए है कि नगर निगम ऑफिस के एक गली छोड़कर निर्माण हो रहा है। डीसी सो रहा है। वार्ड 90 के रिहायशी इलाके  में बेसमेंट का निर्माण हो रहा है। नगर निगम प्रशासन मौन धारण किए हुए हैं। सांगानेर नगर निगम के JEN झाबर सिंह यादव से जानकारी लेनी चाहिए तो उन्होंने कहा कि इसकी परमिशन की फाइल हमारे पास आ गई है। जब उनसे पूछा गया कि रिहायशी इलाके में बेसमेंट बनना सही है या गलत है। यहां जो निर्माण कर हो रहा है वह सही है या गलत है। इसका कोई जवाब नहीं दिया। सिर्फ इतना कहा कि मैंने उपायुक्त को बता दिया है। इन लोगों में क्या खिचड़ी पक रही है। यह जांच का विषय है। मीडिया चिल्ला रही है कि गलत काम हो रहा है। लेकिन सांगानेर नगर निगम प्रशासन बहरा बनकर मौज कर रहा है। ऐसे अवैध निर्माण कार्य सांगानेर जोन के हर वार्ड में दिखाई दे रहे हैं। लेकिन सांगानेर नगर निगम की मिली भगत से सांगानेर जोन में ऐसे कार्य हो रहे हैं जो खास लोगों को फायदा पहुंचा रहे हैं। गरीबों के साथ अन्याय हो रहा है। इसका ताजा उदाहरण सिटी एस वस स्टैंड पर बन रही 16 दुकानों से दिख जाएगा। बरसों से जीवन यापन कर रहे गरीब थड़ी ठेला बालों को दबाया जा रहा है। सांगानेर की जनता चाहती है कि इन सब की जांच-पड़ताल सीएमओ कार्यालय के सक्षम अधिकारी से होना चाहिए। जिससे मिली भगत करने वाले अधिकारीयों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होना चाहिए। मुख्यमंत्री भजनलाल की नगरी सांगानेर में गरीबों को न्याय मिलना ही चाहिए।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।