रकमा प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। राज. अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएशन (RAKMA) की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को जयपुर के होटल ग्रैंड इंडियाना में आयोजित हुआ। इस समारोह की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जनाब अतीक अहमद ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सीनियर आरएएस अधिकारी हाकम अली खान ने प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों को निष्ठा की शपथ दिलाई। समाजसेवी जनाब अबुल हसन कागजी इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। समारोह से पूर्व प्रदेश महासमिति सदस्यों की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें से प्रमुख निर्णय हैं: 1. आजीवन सदस्यता शुल्क में वृद्धि – आजीवन सदस्यता शुल्क 2100 रुपये से बढ़ाकर 3100 रुपये कर दिया गया। 2. संगठन का स्थाई कार्यालय – रकमा प्रदेश कार्यालय के लिए संगठन की खुद की स्थायी जगह खरीदने पर सहमति बनी, जिसे सभी ने समर्थन दिया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। 3. अनुशासन कमेटी का गठन – संगठन में अनुशासन बनाए रखने के लिए एक पांच सदस्यीय अनुशासन कमेटी का गठन किया गया।कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से प्रदेश कार्यकारिणी और महासमिति के सदस्य उपस्थित हुए और अपने विचार रखे। प्रदेश अध्यक्ष अतीक अहमद ने सभी से एकजुट होकर क़ौम की सेवा में निस्वार्थ रूप से काम करने का आह्वान किया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जनाब जाहिद अली ने भी इन सभी मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। समारोह के दौरान सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे और कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
