Loading...

दाई हलीमा हॉस्पिटल का उद्घाटन

Jaipur

Follow us

Share

भीलवाड़ा की जनता को मिली सौगात

भीलवाड़ा, (रॉयल पत्रिका)। शहर में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। दाई हलीमा मैटरनिटी एंड जनरल हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन राजस्थान वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष खानू खान बुधवाली के कर-कमलों द्वारा धूमधाम से किया गया। यह अस्पताल राजस्थान वक्फ बोर्ड की जमीन पर स्थापित किया गया है और इसे ट्रस्ट के माध्यम से संचालित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के दौरान एक भव्य कुरआनखानी का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उद्घाटन के मौके पर विशेष दुआ का आयोजन भी किया गया, जिसमें शहर की खुशहाली और स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए प्रार्थना की गई। दाई हलीमा अस्पताल ट्रस्ट के सदस्यों ने जानकारी दी कि यह अस्पताल जरूरतमंदों के लिए सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। ट्रस्ट ने संकल्प लिया कि अस्पताल के जरिए बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे आमजन को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इस अवसर पर वक्फ बोर्ड के चेयरमैन खानू खान ने वक्फ की संपत्ति का सही उपयोग आम जन की भलाई के लिए करने की बात कही और बताया कि इस अस्पताल की स्थापना से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने समाज के हर वर्ग के लिए यह पहल महत्वपूर्ण बताया।

Advertisement

उद्घाटन समारोह में ट्रस्ट के चेयरमैन रफीक अंसारी, सेक्रेट्री मोहम्मद असलम, दाई हलीम चेरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य एवं वक्फ बोर्ड राजस्थान के निर्वाचित सदस्य शब्बीर शेख सहित शहर के गणमान्य नागरिक, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और इसे भीलवाड़ा की स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण योगदान बताया। इस शुभ अवसर पर दाई हलीमा अस्पताल ट्रस्ट ने सभी आगंतुकों, शहरवासियों और प्रशासन का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि यह अस्पताल समाज के हर वर्ग के लिए उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेगा।इस नए अस्पताल के शुभारंभ से चिकित्सा क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

Advertisement

दाई हलीमा मेटरनिटी एंड जनरल हॉस्पिटल

दाई हलीमा मैटरनिटी एंड जनरल हॉस्पिटल, भीलवाड़ा में वक्फ की जमीन पर बनाया गया है। राजस्थान में यह पहला अस्पताल है जो वक्फ की जमीन पर अच्छे उद्देश्य को लेकर बनाया गया है। भीलवाड़ा के दाई हलीमा ट्रस्ट के जिम्मेदारों ने कोरोना काल में महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को इलाज में आई परेशानियों को देखते हुए यहां अस्पताल बनाने का निर्णय लिया। दाई हलीम ट्रस्ट के अध्यक्ष रफीक खान और उनकी टीम ने दिन-रात मेहनत करके, लोगों से चंदा करके एक शानदार अस्पताल का निर्माण करवाया है। अस्पताल के निर्माण में वक्फ बोर्ड चेयरमैन डॉक्टर खानु खान और सदस्य शब्बीर शेख ने भी बड़ा योगदान दिया है। जबकि वक्फ बोर्ड से संबंधित कुछ लोगों ने  अस्पताल बनाने में अड़चन डालने की पूरी कोशिश की थी। दाई हलीम ट्रस्ट के लोगों की नेक-नियति की तारीफ करनी होगी, क्योंकि पूरे प्रदेश में और जयपुर शहर में बड़े-बड़े लोग वक्फ संपत्तियों पर कब्जा करके बैठे हैं और वहां हॉस्टल, अस्पताल, स्कूल-कॉलेज एवं सामुदायिक भवन बनाने का विरोध करते हैं। वक्फ के पास हजारों बीघा जमीन है जिनका सदुपयोग करके मुस्लिम समुदाय का कल्याण किया जा सकता है

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।