सांचौर नगरपरिषद के सभापति से नाराज पार्षद बैठक में नहीं पहुंचे, कोरम के अभाव में बैठक स्थगित।
- सभापति बोले शहर के विकास को लेकर गम्भीर नहीं पार्षद, 35 पार्षदों मेंसे महज 5 पार्षद ही पहुंचे।
सांचौर,(रॉयल पत्रिका)। नगर परिषद में शुक्रवार को होने वाली बजट बैठक कोरम के अभाव में स्थगित कर दी गई। सांचौर नगर परिषद में कुल 35 पार्षद है, लेकिनबैठक में इनमें से महज 5 ही पार्षद ही पहुंचे कोरम के अभाव में बैठक को स्थगित कर दिया। नगर परिषद के सभापति नरेश सेठ ने बताया कि बैठक में वर्ष 2025-26 का वार्षिक बजट अनुमान और वर्ष 2024-25 के संशोधित बजट पर चर्चा होनी थी। इसके अलावा शहर की बुनीयादी समस्याओं जैसे सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, नगरीय विकास कर वसुली, यूजर चार्ज और जोनल/मास्टर प्लान पर भी विचार विमर्श किया जाना था। सभापति ने पार्षदों की गैरहाजिरी पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल से नगर परिषद में अधिकारियों की कमी के कारण विकास कार्य रूके हुए थे। अब जब बैठक बुलाई गई, तो जनप्रतिनिधि ही नहीं पहुंचे। उन्हे न शहर की चिन्ता है न ही वार्ड के विकास की। उन्होंने कहा कि यही पार्षद बैठक की मांग करते है, लेकिन जब बैठक होती है तो गायब हो जाते हैं। ऐसे में बजट जैसी महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा नहीं लेना चुने हुए जनप्रतिनिधियों की उदासीनता को दर्शाता है। निर्धारित समय से आधे घण्टे बाद साढ़े तीन बजे शुरू हुई। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त त्रिकमदान चारण ने बैठक की औपचारिकता के बाद इसे कोरम के अभाव में स्थगित कर दिया। वित्तिय वर्ष के लिए 1492 लाख का बजट राज्य सरकार को भेज दिया गया। वहीं सभापति से नाराज पार्षदों के गुट का कहना है कि बजट की बैठक से पहले साधारण सभा की बैठक बुलाए बिना ही बजट के नाम पर मीटिंग आहूत करना न्याय संगत नहीं है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के एजेंडे को लेकर उनके प्रस्ताव भी नहीं सुने तो बैठक में जाने का औचित्य ही नही रहता। ऐसे में नगर परिषद के सभापति व पार्षदों के विरोधी धड़े बीच आपसी खींचतान बुलाई बैठक में खुलकर सामने आ गई। नगर परिषद में भाजपा और कांग्रेस दोनों के पार्षद नाराज नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड है लेकिन सभापति से कुछ पार्षदों की नाराजगी चल रही है। जिसकों लेकर सोशल मीडिया पर आपसी नाराजगी सामने आ चुकी है। जिसमें कुछ पार्षदों के कांग्रेस सरकार के द्वारान पट्टे नहीं बनने का कारण भी सामने आ रहा है। ऐसे में उनके कार्य नहीं होने को लेकर भी नाराजगी जता रहे है। वहीं निर्दलीय पार्षद केवलचंद सेठिया नाराज पार्षदों में सबसे ज्यादा नाराजगी सभापति को लेकर जता रहे है। ऐसे में सभापति व पार्षदों की आपसी खींचतान धीरे-धीरे बडे विवाद का रूप लेती नजर आ रही है। इस दौरान बैठक में नगर परिषद के अधिशाषी अधिकारी त्रिकमदान चारण, एक्सईएन मोटाराम और पॉच पार्षद दिनेश वैष्णव, प्रवीण राणा, निर्मला देवी, अमितखान उपस्थित थे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
