Loading...

राजस्थान में जनता की आवाज बनेगी आम आदमी पार्टी – नवीन पालीवाल

Jaipur

Follow us

Share

 

Advertisement

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। आम आदमी पार्टी राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी की प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल की अध्यक्षता और प्रदेश सचिव विश्वेंद्र सिंह के सानिध्य में संपन्न बैठक में मजबूत संगठन विस्तार, पार्टी फंडिंग और राजस्थान में निकट संभावित निकाय चुनाव में भागीदारी विषयों पर गहन चिंतन, मनन किया गया।  कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से उक्त विषयों पर लिए प्रस्ताव पारित किए। पालीवाल ने निकायों में व्याप्त घूस खोरी को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए जन जन की चप्पलें घिसवाने से राहत प्रदान करवाने की वचनबद्धता प्रकट की।

Advertisement

प्रदेश सचिव विश्वेंद्र सिंह ने सफाई के एक मात्र काम में भारी घोटालों पर तंज कसते हुए कहा कि सफाई में जितना बजट बढ़ता जाता है, उतने कचरे के ढेर बढ़ते जाते हैं। निकायों में प्रशासन और पार्षदों के घाल मेल से भुक्तभोगी जनता बखूबी वाकिफ है। प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल ने बताया कि चुनाव में आम आदमी पार्टी मजबूती से उतरेगी, जल्द सभी विधानसभाओं की बैठक कर आगामी निकाय चुनाव की तैयारी शुरू हो जाएगी।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।