Loading...

भाजपा विधायक गोपाल शर्मा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शिवचरण माथुर पर दिए गए अशोभनीय बयान को लेकर वंदना माथुर ने प्रेसवार्ता में किया संबोधित

Jaipur

Follow us

Share

 

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शिवचरण माथुर की पुत्री वंदना माथुर ने प्रेसवार्ता में भाजपा विधायक गोपाल शर्मा द्वारा लगाए गए बेबुनियादी आरोपों को कड़े शब्दों में निंदा की। वंदना माथुर ने कहा कि इस अशोभनीय बयान से प्रदेश की जनता आहत हुई है और विधायक को सदन में माफी मांगनी चाहिए। वंदना माथुर ने बताया कि शिवचरण माथुर ने अपनी पूरी ज़िंदगी देश और प्रदेश की सेवा में समर्पित की थी। उन्होंने कहा कि स्व. शिवचरण माथुर ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर मंत्री व मुख्यमंत्री के पदों तक, हमेशा ईमानदारी और उच्च मूल्यों के साथ काम किया। चाहे वे भीलवाड़ा म्युनिसिपलिटी के पहले चेयरमैन रहे हों, या असम के राज्यपाल, उनके कार्यकाल को हर कोई सम्मान देता है। उन्होंने भाजपा विधायक गोपाल शर्मा की टिप्पणी को अनुचित बताते हुए कहा कि यह बयान सिर्फ अनावश्यक था। 15 साल पहले इस संसार से चले गए व्यक्ति पर इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी करने की आवश्यकता नहीं थी। वंदना माथुर ने कहा कि शिवचरण माथुर जी ने गांधीवादी मूल्यों को अपनाकर अपनी राजनीति की और उनके सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया।माथुर ने आगे कहा कि विधायक को यह समझना चाहिए कि 30-35 साल पुरानी बातों का आज कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने इस आरोप का विरोध करते हुए कहा कि भाजपा विधायक का यह बयान उनके परिवार के महान पूर्वजों द्वारा किए गए त्याग का अपमान है। वंदना माथुर ने अंत में कहा कि यह बयान प्रदेश की जनता को दुखी करने वाला है और सदन में सार्वजनिक रूप से विधायक को माफी मांगनी चाहिए।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।