Loading...

शिवाड़ मेले में श्रद्धालुओं को नहीं हो किसी प्रकार की असुविधा: जिला कलक्टर

Jaipur

Follow us

Share

 

सवाई माधोपुर, (रॉयल पत्रिका)। घुश्मेश्वर द्वादशवां ज्योतिर्लिंग शिवाड़ में 25 से 28 फरवरी, 2025 तक आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि महोत्सव (मेला) की प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को जिला कलक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने कहा की मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसके लिए सभी आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखकर सुरक्षा के पुख्ता बन्दोस्त सुनिश्चित किए जाए। उन्होंने कहा कि मेला निर्देशिका में मेला व्यवस्था से संबंधित सभी अधिकारियों के दूरभाष नंबर उपलब्ध कराएं, ताकि किसी भी प्रकार की आकस्मिक परिस्थिति में सम्पर्क किया जा सके। बैठक में जिला कलक्टर ने अवैध शराब की बिक्री नही हो इसके लिए बिना लाईसेंस की शराब की दुकानों को बन्द करवाने एवं अवैध शराब की बिक्री की रोकथाम के लिए टीम नियुक्त करने के निर्देश जिला आबकारी अधिकारी को दिए। उन्होंने अधीक्षण अभियन्ता विद्युत विभाग बीएल मीणा को मेले से पूर्व विद्युत लाईनों की जांच कर दुरूस्त करवाने, महोत्सव के दौरान 24 घण्टे बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करने, रिजर्व ट्रान्सफार्मर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
उन्होंने मेले के दौरान पेयजल व्यवस्था के लिए एक टेंकर पीएचडी द्वारा एवं एक टेंकर ग्राम पंचायत की ओर से तथा तीन टेंकर ट्रस्ट की ओर से लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मेले प्रारम्भ होने से पूर्व पानी की टंकियों की साफ-सफाई करवाकर पेयजल लाईनों के लीकेज को दुरस्त करवाने व लीकेज सही करने के दौरान हुए गढ्डो को 3 दिवस के भीतर आवश्यक रूप से सहीं करवाने के निर्देश अधीक्षण अभियंता जलदाय विभाग भगवान सहाय मीणा को दिए। उन्होंने अतिरिक्त सीएमएचओं डॉ. कैलाश सोनी को मेले के दौरान 8-8 घण्टे की ड्यूटी डॉक्टरों की राउण्ड द क्लोक लगवाने एवं एक एम्बूलेन्स मय पर्याप्त दवाईयों के मेडिकल टीम सहित 24 घण्टे लगवाने के चिकित्सा विभाग को निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया, विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद मीना, विकास अधिकारी चौथ का बरवाड़ा यशवेन्द्र कुमार, तहसीलदार चौथ का बरवाड़ा नीरज सिंह, जिला रसद अधिकारी रामभजन मीना, ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा, प्रचार मंत्री शम्भू मिश्रा, प्रमोद शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं ट्रस्ट पदाधिकारी मौजूद थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।