फायरमैन दफ्तर में, आग बुझाने वाले अनुभवहीन- जनसुरक्षा पर संकट

- पूर्व पार्षद राजेश वर्मा ने जयपुर जिला कलेक्टर को भेजा ज्ञापन

चौमूं,(रॉयल पत्रिका)। चौमूं नगर परिषद में फायरमैन टेक्नीशियन से लिपिकीय कार्य लिए जाने की इस अनियमितता को तुरंत समाप्त करने की मांग को लेकर सोमवार को पूर्व पार्षद राजेश कुमार वर्मा ने जयपुर जिला कलेक्टर, को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में वर्मा ने बताया कि अग्निशमन सेवा एक आपातकालीन जिम्मेदारी है, जिसमें प्रशिक्षित फायरमैन टेक्नीशियन की भूमिका आगजनी की घटनाओं पर काबू पाना है, न कि कार्यालयी फाइलों में उलझना। उन्होंने कहा कि फायरमैन को दफ्तरी कार्यों में लगाने से जनसुरक्षा पर खतरा बढ़ रहा है और आगजनी के समय संविदा कर्मियों को बिना उचित अनुभव के आग बुझाने का कार्य करना पड़ रहा है, जिससे आपात स्थितियों से निपटना मुश्किल हो सकता है।ज्ञापन में वर्मा ने प्रशासन से तीन प्रमुख मांगें रखीं: फायरमैन टेक्नीशियन को उनके मूल कार्य अग्निशमन सेवा में वापस भेजा जाए, नगर परिषद कार्यालय में उनसे लिपिकीय कार्य लेना तुरंत बंद हो, चौमूं अग्निशमन केंद्र में पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित फायरमैन की नियुक्ति हो।
ज्ञापन के माध्यम से वर्मा जिला कलेक्टर से जनसुरक्षा को प्राथमिकता देने और इस विषय पर तुरंत संज्ञान लेने की अपील की।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
