कायमखानी महासभा डीडवाना-कुचामन जिला इकाई की बैठक संपन्न
शब्बीर खां चाचनाण बने कार्यवाहक अध्यक्ष
डीडवाना, (रॉयल पत्रिका)।कायमखानी महासभा की जिला इकाई डीडवाना-कुचामन की बैठक आज डीडवाना जिला मुख्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में डीडवाना के कायमखानी बिरादरी को संगठित करने और मजबूत बनाने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। बैठक में सर्वसम्मति से शब्बीर खां चायनाण (लाडनू) को कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही अन्य पदों पर भी नियुक्तियां की गईं इमरान खां फतनाण (लाडनूं), अयुब खान उर्फ़ नानजी (डीडवाना) उपाध्यक्ष ,इकबाल खान (बेरी) सचिव, कोषाध्यक्ष बहादुर (सुदरासन) सहसचिव उस्मान खां (दाउदसर) को नियुक्त किया। कार्यकारी सदस्य बैठक में महासभा के संगठनात्मक विकास और समाज की एकता को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की गई।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
