छात्र सुरक्षा: अनदेखी कब तक?
पूर्व पार्षद राजेश वर्मा ने उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन
चौमूं, (रॉयल पत्रिका)। प्रदेश में अनिवार्य छात्र दुर्घटना बीमा योजना लागू करने की मांग को लेकर गुरुवार को पूर्व पार्षद राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी दिलीप सिंह को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वर्मा ने बताया कि स्कूल बस दुर्घटनाओं, खेल-कूद के दौरान लगने वाली चोटों और अन्य हादसों के मद्देनज़र सरकार को छात्र सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि इस योजना में राज्य सरकार एवं विद्यालयों की संयुक्त भागीदारी हो, जिसमें बीमा प्रीमियम का कुछ हिस्सा सरकार तथा कुछ हिस्सा विद्यालय प्रशासन वहन करे। योजना के तहत, दुर्घटना की स्थिति में मृत्यु, अपंगता या गंभीर चोट पर प्रभावित छात्रों को आर्थिक सहायता व चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने मांग की कि सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में नामांकन के समय दुर्घटना बीमा अनिवार्य किया जाए, जिससे विद्यार्थियों को किसी भी आपात स्थिति में आर्थिक सुरक्षा मिल सके। ज्ञापन के माध्यम से वर्मा ने मुख्यमंत्री से अनिवार्य छात्र दुर्घटना बीमा योजना को छात्रों की सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए प्राथमिकता देने कि अपील की।इस मौके पर नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष गोविंद नारायण सैनी, ब्लॉक कांग्रेस महासचिव घनश्याम बुटोलिया, समाजसेवी छीत्तमल बबेरवाल (बाबूजी) भी उपस्थित थे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
