लोहरवाड़ा ग्राम पंचायत के भामाशाहों द्वारा लाडेसर किट का कार्यक्रम का आयोजन हुआ
चौमूं (रॉयल पत्रिका)। ग्राम पंचायत लोहरवाड़ा के स्थित भामाशाहों के द्वारा लाडेसर किट वितरण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा वितरण किया गया। कलेक्टर के द्वारा लाडेसर किट वितरण कार्यक्रम की श्रृंखला में गोविंदगढ़ के स्थित महीला बाल विकास परियोजना अधिकारी मनोरमा शर्मा के तत्वावधान में लोहरवाड़ा पंचायत में सरपंच मनोहर लाल, पूर्व सरपंच जगदीश प्रसाद यादव, डाक्टर मुकेश यादव, आयुर्वेदिक डाक्टर अचला सैनी, ए एन एम कमला कुमावत, प्रिंसिपल गुड़ी जाट, अंतपुरा चिमनपुरा पंचायत में ए एन एम सुनीता चौधरी द्वारा भामाशाह से प्राप्त लाडेसर किट का वितरण किया गया है। एक किट का वजन 3.250 ग्राम है। अतिकुपोषित और कुपोषित बच्चों को दिया जाएगा। तीन माह तक और बच्चों की वजन लंबाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। भामाशाह पूर्व सरपंच जगदीश प्रसाद यादव द्वारा बच्चों को 40 स्वेटर दिए गए। उपसरपंच गिरधारी यादव द्वारा साउंड सिस्टम दिया गया। भामाशाह बाबूलाल द्वारा बच्चों को लाडेसर किट दिए गए। अंतपुरा चिमनपुरा लोहरवाड़ा पंचायत में 10 महिलाओं की गोद भराई कराईं गई। अंतपुरा चिमनपुरा पंचायत का स्कूल स्टाफ मौजूद रहा अंतपुरा चिमनपुरा लोहरवाड़ा पंचायत की कार्यकर्ता सहायिका आशा सहयोगिनी और ग्रामवासी मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
