सरकारी स्कूलों को बंद करने का विरोध
जयपुर(रॉयल पत्रिका)। सरकार की ओर से 450 सरकारी स्कूलों को बंद करने के फैसले का पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टी (पीयूसीएल) ने विरोध किया है। पीयूसीएल अध्यक्ष भंवर मेघवंशी ने कहा कि कम छात्र संख्या के आधार पर स्कूलों को बंद करना शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) की भावना के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस निर्णय को लेते समय स्थानीय जनता, स्कूल प्रबंधन समिति और ग्राम सभा को विश्वास में नहीं लिया गया। इस फैसले का नकारात्मक असर विशेष रूप से बालिका शिक्षा पर पड़ेगा। महासचिव डॉ. अनंत भटनागर ने सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने और इसे वापस लेने की मांग की है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
