Loading...

समर्पण संस्था द्वारा “सामाजिक न्याय और समानता” पर विचार गोष्ठी

Follow us

Share

जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। समर्पण संस्था ने 26 जनवरी 2025 को 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर “सामाजिक न्याय और समानता” विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। समारोह का उद्घाटन सेवानिवृत्त आईएएस पी. सी. बेरवाल ने झंडा फहराकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “प्रकृति सबको न्याय और समानता देती है। यह सभी प्राणियों को समान देखभाल करती है, और इसी प्रकार हमारा संविधान भी जाति, धर्म, लिंग, वर्ग और आर्थिक आधार पर बिना किसी भेदभाव के सभी को समान अवसर प्रदान करने का प्रयास करता है।” समर्पण आश्रय केयर भवन में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और समर्पण प्रार्थना से हुई। प्रार्थना का संचालन संस्था के कोषाध्यक्ष रामवतार नागरवाल और आर्किटेक्ट अंजली माल्या ने किया। संयोजक आर्किटेक्ट डॉ. दौलत राम माल्या ने अपने स्वागत भाषण में संस्था के सिद्धांतों और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता डॉ. एम.एल. परिहार ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “संविधान चाहे कितना भी अच्छा हो, लेकिन उसे लागू करने वाले लोगों की नीयत का महत्व है। संविधान लागू होने के 75 वर्ष बाद भी धर्म और जाति के आधार पर भेदभाव का सिलसिला जारी है, जो अत्यंत दुखद है। सामाजिक न्याय और समानता को स्थापित करना मानव समाज के उत्थान की सीढ़ी है।” कार्यक्रम में संस्था की परिचयात्मक फ़िल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसके बाद सुश्री नम्रता, शानवी और रमेश कुमार ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण में उत्साह भर दिया। विशिष्ट अतिथि श्रीदास गोपाल शरण महाराज और सेवानिवृत्त उपायुक्त उम्मेद सिंह पुनिया ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने समाज में सामाजिक न्याय और समानता की आवश्यकता पर विचार किए और इसे समर्पण संस्था के प्रयासों की सराहना की। समारोह की अध्यक्षता कर रहे सेवानिवृत्त आईआरएस और पूर्व प्रधान आयकर आयुक्त अनिल कुमार जैन ने कहा, “विकसित और शिक्षित समाज में सामाजिक न्याय और समानता की बात बेहद आवश्यक है। इसके लिए प्रबुद्ध वर्ग और सामाजिक संस्थाओं को निरंतर कार्य करना चाहिए।” विचार गोष्ठी में अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में बी. आर. कुलदीप, आर. के. बैरवा, मुकेश पौण्डरिक, जगरूप सिंह, कमल लोचन, आर्किटेक्ट मंयक कुमार शर्मा, सुमन शर्मा, सुरेश निकोचिया, मदन लाल वर्मा, मुकेश पूनिया, शिम्पी रंधावा, गुलाब चन्द कुमावत और लाल चन्द मुरारिया शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट नरेन्द्र कुमार गजुआ ने किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।