मरहूम आमिर खान की तृतीय पुण्यतिथि पर जयपुर में रक्त दान शिविर आयोजित
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। मरहूम आमिर खान की तृतीय पुण्यतिथि पर 20 जनवरी 2025 को जयपुर में एक रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक जयपुर में अनवर हुसैन सीटीआई और उनके परिवार तथा मित्रों द्वारा आयोजित किया गया था। इस शिविर का उद्घाटन जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने किया, जबकि शाहपुरा विधायक मनीष यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर, रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पार्षद अयूब खान और सुनील शुभ करण चौधरी ने रक्त दान को महादान बताया। सलीम शाकिर जाहोता ने बताया कि इस शिविर में 69 यूनिट रक्त दान हुआ। राजू माहेश्वरी, लियाकत अली, सचिव फारुक लोधी, अनिल शर्मा,जाकिर दादूका, अयूब सरदारशहर, फिरोज कुचामन, मनोज मीना, साबिर,रोहित शर्मा, इशाक जाहोता, रफीक सोलंकी, महबूब, आमीन दांता, युनुस, रामगढ़, शहजाद, कार्तिक भारद्वाज, रियाज टिगरिया, शकील खोखर, वासिद, जिशान, अपूर्व सक्सेना, आरिफ, रहीश नाथुसरिया, आकिब, अनवर, अतुल चोमल, आयशा, समीर हुसैन, अमन, राजेश रायका आदि लोगों ने रक्त दान कर पुण्य का कार्य किया। आयोजक जाहोता परिवार ने स्वास्थ्य कल्याण ब्लड बैंक और सभी रक्तदाताओं का तहदिल से आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
