Loading...

विमलपुरा सरपंच तारामणि शर्मा ने फिर से संभाला पद

Jaipur

Follow us

Share

चौमूं,(रॉयल पत्रिका)। ग्राम पंचायत विमलपुरा के सरपंच तारामणि शर्मा ने फिर से पद संभाल लिया है। उन्होंने 22 जनवरी 2020 को सरपंच पद की शपथ ली थी और अब फिर से उन्होंने यह पद संभाला है। इस अवसर पर तारामणि शर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वह ग्राम पंचायत के विकास के लिए काम करेंगे। उन्होंने राज्य सरकार और भजनलाल शर्मा को धन्यवाद दिया जिन्होंने सरपंचों का कार्यकाल बढ़ाया है। इस कार्यक्रम में बंशीधर शर्मा, उप सरपंच भगवान सहाय राठी, गोपाल नाथ, रामगोपाल शर्मा, श्रवण शर्मा, श्रवण मोदी, गणपत शर्मा, कथावाचक मुकेश शर्मा, मोहन जी शर्मा, एडवोकेट अक्षत पुजारी, रविकांत शर्मा, प्रमोद शर्मा, गिरधारी शर्मा, महावीर मीना, केशव मिश्रा, माधव शर्मा, शंकर नाथ सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।