Loading...

गुरुकुलम ग्लोबल एकेडमी में आयोजित हुआ विज्ञान प्रदर्शनी एवं फूड फेस्टिवल

Jaipur

Follow us

Share

चौमू(रॉयल पत्रिका)। मोरीजा रोड स्थित गुरुकुलम ग्लोबल एकेडमी स्कूल में साइंस एग्जीबिशन एवं फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चोमू एसएचओ प्रदीप शर्मा एवं सेवानी ग्रुप ऑफ कंपनीज एवं दिशा क्लासेस के डायरेक्टर नरेन्द्र कुमार सेवानी उपस्थित रहे। साइंस एग्जीबिशन में कक्षा 3 से कक्षा नवी तक के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने कई तरह के विज्ञान के आकर्षक मॉडल वॉटर प्यूरीफायर, माइक्रोस्कोप, रेनवाटर हार्वेस्टिंग वर्किंग मॉडल, डायलिसिस मॉडल, हाइड्रो लिफ्ट मॉडल आदि बनाए। इसके साथ ही फूड स्टॉल पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक देसी व्यंजन बनाए। नरेंद्र कुमार सेवानी ने विज्ञान की अद्भुत प्रस्तुतियों पर प्राचार्य और शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई दी। वहीं दूसरी ओर फूड फेस्ट में बच्चों ने रंग-बिरंगा स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर प्रदर्शनी लगाई। फूड फेस्ट में भी कक्षा तीन से नवी तक के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने छोले-भटूरे, फ्रूट सलाद पतासी, लस्सी-कॉफी, ओरियो बर्फी, अंगूरी पेठा इत्यादि व्यंजन बनाए और अपने पेरेंट्स एवं शिक्षकों को रसोस्वादन कराया। स्कूल के डायरेक्टर लोकेश कुमार सैनी ने बताया कि इस तरह की प्रदर्शनी करने का उद्देश्य बच्चों के मनोबल को बढ़ाना एवं विज्ञान के प्रति उनमें रुचि जगाना है। ताकि बच्चे आगे चलकर बड़ी-बड़ी प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी में भाग ले सकें। चोमू एसएचओ प्रदीप शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। इस अवसर पर संस्था सचिव चंदा सैनी एवं कोषाध्यक्ष सरिता सैनी, शैतान सैनी ओम प्रकाश चौधरी सुरेश कुमार योगी महेश सैनी कानाराम जी मदन लाल सैनी गिरिराज शर्मा शंकर सैनी सुनील मीणा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।