76वें गणतंत्र दिवस पर भरतपुर में झंडारोहण
भरतपुर, (रॉयल पत्रिका)। भरतपुर शहर में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जामा मस्जिद में एक समारोह आयोजित किया गया। वक्फ बोर्ड कमेटी के अध्यक्ष महबूब खान एडवोकेट के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हुआ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र शर्मा, शहर अध्यक्ष दयानंद पचौरी और पूर्व लोक अभियोजक अभिषेक जैन एडवोकेट ने झंडारोहण किया और बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। महबूब खान एडवोकेट ने कहा कि हमें अपने संविधान का सम्मान करना चाहिए और उसके बताए रास्ते पर चलकर देश की सेवा करनी चाहिए। धर्मेंद्र शर्मा ने भी कहा कि हमें संविधान के रास्ते पर चलकर देश सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर सचिव नदीम खान, शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी अवधेश शर्मा, रमेश पाठक, प्रेम सिंह प्रजापति, प्रकाश चंद मैथिल, ओमप्रकाश, बशीर खान, लव कुश, अकरम खान, हाजी शहजाद खान, मौलाना फरहान, चांद खान मैनेजर, शाहिद खान, जहीर खान, फरीद खान, इकराम कुरेशी इमरान उस्मानी, फिरोज खान राजा, सुल्तान उस्मानी, हिम्मत खान फौजी, अलीमुद्दीन, निसार उस्मानी, कल्लन खान, हामिद खान, नन्नू खा, मो. असलम खान, अयूब खान कपिल खान, मोहसिन खान, वीरेंद्र नगर, आदि लोग उपस्थित रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
