वर्ष-2025 पद्म पुरस्कारों की घोषणा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी विजेताओं को बधाई
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्ष 2025 के पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के शीन काफ निजाम (शिव किशन बिस्सा), बेगम बतूल और बैजनाथ महाराज को पद्मश्री का सम्मान मिलना प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। शर्मा ने कहा कि समर्पण एवं सेवा की भावना से अर्जित की गई उनकी असाधारण उपलब्धियां नव पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। इससे समाज में सकारात्मक बदलाव आता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रतिभाओं को उचित अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने शीन काफ निजाम को साहित्य एवं शिक्षा, बेगम बतूल को कला और बैजनाथ महाराज को अध्यात्म के क्षेत्र में विशिष्ट सेवाओं एवं योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार घोषित किया है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
