अंसारी समाज के पंचायत चुनाव 29 जनवरी को आयोजित
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। जुलाहा नूर-ए-अमन वेलफेयर सोसाइटी के तहत अंसारी बिरादरी के पंचायत चुनाव 29 जनवरी को घाटगेट स्थित दरगाह आदम शाह में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी सोसाइटी के अध्यक्ष अब्दुल मुर्तजा ने दी। उन्होंने बताया कि सोसाइटी ने सर्वसम्मति से बिरादरी की चार पंचायतों के चुनाव कराने का निर्णय लिया है। हर पंचायत के तीन सदस्यों के चुनाव के लिए कुल 24 प्रत्याशी मैदान में हैं।
पंचायतों और प्रत्याशियों का विवरण इस प्रकार है:

चांद वाली पंचायत: अब्दुल मजीद, अब्दुल रऊफ, अली हुसैन, इफ्तेखार, हुब्बुल मदार, साजिद हुसैन।
कादर वाली पंचायत: अब्दुल हमीद मुल्ला, अब्दुल खलील, फईम उद्दीन, मज़हरुद्दीन, मोहम्मद उस्मान गनी, नसीर मोहम्मद, सगीर अनवर, तनवीर अहमद।
बक्शा वाली पंचायत: अब्दुल रशीद, अब्दुल सईद, हाजी मोइनुद्दीन, मोहम्मद शकील, नसीमुद्दीन, वाहिद हुसैन।

सराय वाली पंचायत: अब्दुल सईद, इकराम, सलीम, अब्दुल सईद।
सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग प्रक्रिया पोलिंग एजेंटों की उपस्थिति में संपन्न होगी। चुनाव के नतीजे उसी दिन शाम को घोषित कर दिए जाएंगे।अब्दुल मुर्तजा ने बताया कि यह पहली बार है जब अंसारी बिरादरी के पंचायत सदस्यों का चयन चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से किया जा रहा है। इससे पहले सदस्यों का चयन आपसी सहमति से होता था।यह चुनाव बिरादरी में लोकतंत्र और पारदर्शिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
