थानाधिकारी ने साफ-सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
सुकेत (रॉयल पत्रिका)। थानाधिकारी छोटूलाल ने शनिवार को नगर का दौरा कर साफ-सफाई व्यवस्था के लिए जगह आदि का निरीक्षण किया। थानाधिकारी ने नगर के आसपास तथा मुख्य बाजार पुलिस चौकी के आसपास व क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका को निर्देश दिए कि नगर में नियमित रूप से साफ- सफाई कराने के साथ कचरा उठाव कराए। उन्होंने खाली भूखण्डों पर कचरा मिलने पर निर्देश दिए कि संबंधित भूखण्ड मालिक को नोटिस जारी करे तथा इनकी साफ-सफाई कराई। उन्होंने शहर की साफ सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर नगर पालिका को निर्देश दिए। थानाधिकारी छोटूलाल ने बताया कि मलेरियां, टाइफाइड, हैजा, डेंगू तथा अन्य प्रकार की बीमारियां नगर में आशंका बनी हुई है। जिससे आमजन गंभीर रूप से ग्रसित हो सकते है।

“नियमित सफाई कर्मचारी लगा दिया जाएगा। जिससे सफाई व्यबस्था में सुधार हो।“

तरुण लहरी, अतिरिक्त अधिशाषी अधिकार।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
