Loading...

कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान

Jaipur

Follow us

Share

मुख्यमंत्री भजनलाल ने किया सांगानेर से शुभारंभ

Advertisement

सादिक हिन्दुस्तानी

Advertisement

सांगानेर/जयपुर (रॉयल पत्रिका)। “कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान” का श्री गणेश मुख्यमंत्री की कर्मभूमि सांगानेर विधानसभा से किया गया। जिसका सांगानेर की जनता ने उत्साह पूर्वक स्वागत किया। राजस्थान के सूखे इलाकों में हरियाली लौटाने की क्रांति प्रारंभ हो चुकी है। कर्मभूमि से जन्म भूमि अभियान के तहत प्राचीन जल सरचनाएं पुनः जिंदा की जा रही है। राजस्थान जो कभी जल संरक्षण की मिसाल था वे आज सूखे से जूझ रहा है। पुरानी बावणियां, तालाब सूख रहे हैं, विलुप्त हो गई है। गांव के गांव प्यासे हैं। कर्मभूमि से जन्मभूमि अभियान के तहत राजस्थान में वर्षा जल सहेजने की परंपरा पुनर्जीवित होगी। इस समस्या का हल खोजने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा है कि जिन क्षेत्रों में हेड पंप एवं ट्यूबवेल पानी की व्यवस्था का माध्यम है वहां आकलन कर अतिरिक्त ट्यूब वेल और हेडपंप लगाए जाएं। भू जल स्तर को बढ़ाने के लिए कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान को प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जाए। शुरुआती दौर में सिरोही, भीलवाड़ा, पाली, जोधपुर, झुंझुनू और जयपुर जिलों में पुराने जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के कार्य प्रारंभ किये जा रहे हैं। यह अभियान सिर्फ पानी ही नहीं बचा रहा है, गांव में रोजगार और हरियाली भी वापस ला रहा है। इस अभियान में युवा भी बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। एक एक बूंद पानी की अहमियत को दुनिया समझ रही हैं। रहीम जी ने सही कहा है कि “रहीमन पानी राखिए बिन पानी सब सून, पानी गए ना उबरे मोती,मानुष, चुन” अभी नव निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी सांगानेर के मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान का शुभारंभ सांगानेर से किया इसका हम सभी सांगानेर वासी आपका तहेदिल से स्वागत, बंधन,अभिनंदन करते हैं।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।