Loading...

दिव्यांग जागृति रैली का आयोजन

Jaipur

Follow us

Share

चौमू(रॉयल पत्रिका)। गुरुकुल स्पाष्टिक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय बेनाड, दौलतपुरा रोड, जयपुर द्वारा संचालित गुरुकुल स्पाष्टिक सोसायटी जयपुर के बी.एड. व डिप्लोमा विशेष शिक्षा (बौद्धिक व श्रवण अक्षमता) के प्रशिक्षण द्वारा 16 जनवरी को दिव्यांग जन जागृत रैली निकाली गई। संस्था सचिव डॉ. हरिराम मीना के दिशा निर्देशों के साथ दिव्यांग जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्राचार्य हेमन्त कुमार बुनकर ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देशय दिव्यांगजनों के प्रति आमजन को जागरूक करना है और दिव्यांग को शिक्षित कर उनको आत्मनिर्भर बनाना है जिनके पास जिस्से उनके जीवन में शिक्षा का उजाला हो और आमजन दिव्यांगजन को गले लगाएं और उनको हिन भावना से नहीं देखें व उन्हें समाज में समायोजित होने का पूरा अवसर व लाभ मिल सके।रैली में दिव्यांगजनो को जागरूक करने के नारे सुरेश कुमार व चंचल शर्मा व अन्य अध्यापकों द्वार बोले गए। दिव्यांग  रैली लोहा मंडी रोड व इसके आस-पास की कॉलोनी में से होते हुए दिव्यांग जनो के नारे की तख्तिया व बेनारो  के साथ मेन रोड तक निकाल कर समापन किया गया। दिव्यांग जागृति जागरुकत रैली में संस्थान के सभी स्टाफगण व प्रशिक्षणआरती व आस पास के कॉलोनी वासियों ने भी भाग लिया। दिव्यांग जागरुकता रैली के दौरन महाविद्यालय के समस्त स्टाफजन हेमन्त कुमार बूनकर प्रचार्य ( बौद्धिक व श्रवण अक्षमता) एवं  व्यख्याता चंचल शर्मा, डॉक्टर अरुण कुमार राजोरिया, शबनम बानो, रत्नेश पांडे, पिंकी कुमारी, अखिलेश यादव, डिप्लोमा पाठ्यक्रम समन्वयक (एच आई) अरविंद कुमार विशेष अध्यापक, रवि कुमार योगी, राहुल महावर, अशोक कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर सुरेश कुमार, लाइब्रेरियन अध्यापक ममता शर्मा इत्यादी उपस्थित ममता शर्मा इत्यादि उपस्थित हुए।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।