सांचौर जिला बहाल करने को लेकर सड़क से सदन तक करेंगे आंदोलनः प्रदेशाध्यक्ष पुनिया
किसानों के हक के लिए युवा कांग्रेस का सांकेतिक धरना
सांचौर(रॉयल पत्रिका)। युवा कांग्रेस के बैनर तले एवं युवा नेता गौरव सारण के नेतृत्व में एक दिवसीय सांकेतिक धरना सांचौर जिले को निरस्त करने, किसानों को आदान अनुदान राशि दिलवाने और गृहमंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर बाबा साहब का अपमान करने पर विवादित टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन में राजस्थान युवा कांग्रेस प्रभारी मोहम्मद शाहिद, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सांगरिया विधायक अभिमन्यू पूनिया सहित कई युवा कांग्रेस के नेता शामिल हुए। इस दौरान राजस्थान युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सांगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि सरकार ने जिस कमेटी की सिफारिश पर जिलों और संभागों को खत्म करने का फैसला लिया है, उसके क्या मापदंड है, साथ ही यह भी हमारी कमेटी ने पूरी तरह से सही मापदंड अपनाए और उनके आधार पर जनता की भावना के अनुरूप नए जिले बनाए थे। उन्होंने कहा कि सांचौर जिला खत्म करने के विरोध में हम सड़क से लेकर सदन तक ईट से ईट बजा देंगे। ये पर्ची से चलने वाली सरकार है, जिनका खुद का विवके नहीं है। चाहे कितना ही लंबा आंदोलन चले हम जिलों का अधिकार दिलाकर रहेगें। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार आम जन के हित में किये गए कार्यों को खत्म करने का कार्य कर रही हैं, कांग्रेस सरकार ने आमजन हित के लिए जिले बनाये थे। लेकिन भाजपा सरकार ने द्वेवपूर्ण रवैया अपनाते हुए इन जिलों को खत्म किया है, मुख्यमंत्री 40 किलोमीटर वाला जिला रख रहे है, वहीं दूसरी ओर 200 किलोमीटर दूरी वाला जिला रद्द कर रहे है। यह कहा का न्याय संगत है। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में 4 साल बाद कांग्रेस सरकार बनते ही इन जिलों को पुनः बनाया जाएगा। सभा में युवा कांग्रेस नेता गौरव सारण ने कहा कि हमारी सरकार ने सांचौर को जिले के रूप में भेट किया था, जिसे भाजपा सरकार ने भेदभाव करके छीन लिया। जबकि नेहड़ क्षेत्र से जालौर की दूरी 250 किमी है हर वर्ग के लिए आने जाने में दिक्कत रहती है। जालौर मुख्यालय जाने में दो दिन लगते है यह लड़ाई हम तन मन से लड़ेगें। सारण ने कहा कि पिछले दो साल से किसानों के खातों में बकाया आदान अनुदान की राशि जमा नहीं हुई है। सभा के बाद कांग्रेस युवाओं ने रैली निकालकर प्रशासन और भाजपा सरकार को चेतावनी दी। युवा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह सिर्फ सांकेतिक धरना है। यदि मांगे पुरी नहीं हुई, तो प्रदेशभर के नौजवानों को लेकर बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगें। इस दौरान संगठन प्रभारी अरबाब खान, आईवाईसी कॉ-ऑर्डिनेटर अविनाश महला, राहूल खान, सीपी मीणा, लक्ष्मणसिंह सांखला, जिला प्रभारी नवाज अली दर्श, जिलाध्यक्ष दीपक थांवला, सुरेश देवासी, केवलचंद सेठिया, पारस देवासी, रमेश देवासी, भंवरलाल मांजू, हनीफ खॉ विरोल, डॉ. सुरेश सागर, पूनमाराम पुरोहित सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के लोग मौजूद थे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
