Loading...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की लोहड़ी एवं मकर संक्रांति के पर्व पर शुभकामनाएं

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर,(रॉयल पत्रिका)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोहड़ी एवं मकर संक्रांति के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। शर्मा ने कहा कि सूर्य देव के उत्तरायण होने तथा बसन्त ऋतु के आगमन की खुशी में मनाया जाने वाला यह पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे सकारात्मक सोच के साथ कर्मशील होने तथा जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लें, ताकि प्रदेश उन्नति के नए शिखर को छू सके। मुख्यमंत्री ने अपील की कि लोग पतंगबाजी के दौरान ऐसी डोर का उपयोग करें, जिससे किसी जीव-जन्तु के जीवन को हानि ना हो।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।