Loading...

डॉ. मोहम्मद शोएब की ओर से 150 परिवारो को वितरित की गई कंबल

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर(रॉयल पत्रिका)। राजस्थान में लगातार ठंड का प्रकोप जारी है। जरूरतमंद और गरीब लोगों को ठंड से बचाने के उद्देश्य से राजस्थान कांग्रेस कमेटी के सचिव व डॉ. मोहम्मद शोएब की ओर से कंबल वितरित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत उनके निवास स्थान से 150 परिवारो को कंबल वितरित किए गये। इस अवसर पर डॉ. मोहम्मद शुएब ने कहा कि यह पहल समाज की सेवा के प्रति उनकी एक छोटी सी कोशिश है। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब और बेसहारा लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में समाज के हर व्यक्ति का दायित्व है कि वे उनकी सहायता के लिए आगे आएं। इस दौरान कंबल प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने डॉ. मोहम्मद का आभार व्यक्त किया और उनके इस नेक कार्य की सराहना की। इस अवसर पर कई स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।