आईएफडब्ल्यूजे धौलपुर जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
धौलपुर(रॉयल पत्रिका)। जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय पर गुरुवार को पत्रकार संगठन आईएफडब्लूजे धौलपुर इकाई की बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष अनूप शर्मा (इंडिया न्यूज़) की अध्यक्षता में किया गया। बैठक के दौरान देश के प्रथम एवं अग्रणी तथा राजस्थान प्रदेश के सबसे विस्तृत इकाइयों वाले पत्रकार संगठन आई एफ डब्लू जे की धौलपुर जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।जिलाध्यक्ष अनूप शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी में संरक्षक सत्यपाल परमार (फर्स्ट इंडिया न्यूज), मुकेश सूतैल (हुक्मनामा समाचार )और राम शर्मा (राष्टदूत) को बनाया गया है। उपाध्यक्ष हरबीर शर्मा (न्यूज 18 ),प्रदीप शर्मा (फर्स्ट इंडिया न्यूज )और योगेश शर्मा (दैनिक भास्कर डिजिटल) को बनाया गया है। सचिव आफाक अहमद (खबरों की दुनिया), यूसुफ खान (सच मीडिया), भानु शर्मा (जी न्यूज ), प्रदीप वर्मा अमर उजाला को बनाया गया है। कोषाध्यक्ष संतोष राजपूत (ए,एनआई )को बनाया गया है। महासचिव जोगेंद्र (सागर जेके 24 ×7, न्यूज हिंदुस्तान से रूबरू) को बनाया गया है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य राकेश अग्रवाल (सी न्यूज), देवांश यादव (सत्ता एक्सप्रेस) न्यूज पेपर, संतोष मिश्रा (TNI न्यूज एजेंसी)चंद्रप्रकाश कौशिक ,वेद प्रकाश त्यागी (सांध्य ज्योति दर्पण),आरिफ खान( एबीपी न्यूज), नीरज शर्मा (एनडीटीवी), जितेंद्र परमार (दैनिक भास्कर), मुनेश धाकरे A 1 (टीवी)को बनाया गया है। कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष अनूप शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के ऊपर लगातार हो रहे जानलेवा हमलों को लेकर संगठन अत्यंत गंभीर हैं। इसीलिए संगठन के मांग पत्र की सबसे प्रथम एवं प्रमुख मांग पत्रकार सुरक्षा कानून हैं जिसे लागू कराने के लिए आई एफ डब्ल्यू जे सतत् प्रयासरत हैं।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
