Loading...

ग्राम डोला का बास के बावड़ी गोपीनाथ में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत    

Jaipur

Follow us

Share

चौमूं/ गोविंदगढ़ (रॉयल पत्रिका)। ग्राम पंचायत डोला का बास के बावड़ी गोपीनाथ गांव में आज एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार निवासी मृतक राजेश जाट पुत्र गणपत लाल जाट मावे की भट्टी गोरी के बास में काम करता था। मावे की भट्टी पर काम के बाद मोटरसाइकिल से रात को 9 बजे अपने खेत में बने टीन सेट के नीचे आकर सोया था, सुबह जब घर वाले खेत संभालने आए तो टीन सेट के नीचे राजेश के फंदा लगा हुआ पाया। इसको लेकर आस-पास के ग्रामीण इकट्ठे हो गए और गोविंदगढ़ थाना अधिकारी को सूचना दी, सूचना मिलते ही गोविंदगढ़ थाना अधिकारी हेमराज गुर्जर सहित पुलिस का जाप्ता लेकर मौके पर पहुंचे । शव को उतार कर चौंमू सीएससी भिजवाया गया, जहां पर उसको मृत घोषित कर दिया गया। शव पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। एफएसआई टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल टीम मौके से साक्ष्य जुटा रहे हैं। उसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।