बच्चों का तालीमयाफ़्ता होना बहुत जरूरी है- पूर्व सांसद अदीब
जयपुर(रॉयल पत्रिका)। इमाम रब्बानी स्कूल का वार्षिक कार्यक्रम राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में बड़े धूमधाम और सफलता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का विषय “नूर-ए-हिदायत” था, जो ज्ञान और मार्गदर्शन की रोशनी का संदेश देता है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया।”कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, पूर्व सांसद अदीब अहमद रहे। उन्होंने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। उन्होंने कहा की बच्चो का तालीमी याफ़्त होना बेहद ज़रूरी है इससे ही हम आगे जाकर देश में बदलाव ला सकते है। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा की और अभिभावकों को अपने बच्चों की शिक्षा और संस्कारों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। कार्यक्रम में वक्फ बोर्ड चेयरमैन खानू बुधवाली भी मौजूद रहे। उन्होंने बच्चो को ज़्यादा से ज़्यादा सिविल सर्विसेज में आने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के चेयरमैन, मौलाना मोहम्मद फजलुर्रहीम साहब, ने अभिभावकों को प्रेरित किया कि वे अपने बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अधिक से अधिक अवसर दें और उनकी नैतिकता पर ध्यान दें। विद्यालय के प्राचार्य, डॉ. मोहम्मद शोएब, ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया और विद्यार्थियों को अपने समय का सदुपयोग करने की प्रेरणा दी।विद्यालय की वाइस चेयरपर्सन, डॉ. समरा सुल्ताना, ने विद्यार्थियों को अपने माता-पिता का सम्मान करने और उनके लिए गर्व का कारण बनने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम में हलाल और हराम नामक नाटिका के माध्यम से इस्लामी सिद्धांतों को समझाया गया। इसके अलावा Unity in diversity के जरिए विविध संस्कृतियों में एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया।सोशल मीडिया एक्ट कि ज़रिए मोबाइल के सदुपयोग को समझाया, छोटे बच्चों की मासूम और मनमोहक प्रस्तुतियों ने हर किसी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम का समापन दुआओं के साथ हुआ, जिसमें सभी ने अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की। यह यादगार कार्यक्रम सभी उपस्थित लोगों के दिलों में एक गहरी छाप छोड़ गया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
