Loading...

सांचौर जिला निरस्त करने के विरोध में युवा नेता गौरव सारण के नेतृत्व में विशाल धरना प्रदर्शन 9 जनवरी को

Jaipur

Follow us

Share

सांचौर(रॉयल पत्रिका)। युवा कांग्रेस के बैनर तले 9 जनवरी को उपखण्ड कार्यालय के आगे विशाल धरना प्रदर्शन किया जायेगा। युवा नेता गौरव सारण ने कहा कि भारी संख्या में विरोध प्रदर्शन कर सांचौर जिले को पुनःस्थापित किया जाना जनता की प्रमुख मांग है जिसे सरकार को अनदेखा करना न्यायोचित नहीं है। नेहड़ क्षेत्र के आकोडिया से जालौर की दूरी 250 किमी है जो गरीब व्यक्ति को जिला स्तर के कार्य करने में आने जाने में दो दिन लग जाते है। सांचौर जिला होने से हर वर्गों में उमंग और उम्मीदों पर सरकार ने पानी फेर दिया। उन्होंने यह भी कहा किसानों की आदान अनुदान राशि अब तक नहीं मिली है। जिससे किसानों का हक छीना जा रहा है, जिससे किसान भारी आर्थिक संकट झेल रहे है। गौरव सारण ने गृहमंत्री अमितशाह की हालिया टिप्पणी को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान बताते हुए कहा कि इससे दलित समाज की भावनाएं आहत हुई है। उन्होंने केन्द्र सरकार से इस बयान पर स्पष्टीकरण और माफी की मांग की।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।