स्नेह मिलन समारोह देते हैं एकता का संदेश : खर्रा
जयपुर, (रॉयल पत्रिका)। अखिल भारतीय खर्रा परिवार की ओर से रविवार को यहां स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा, आज मुझे इस समारोह का हिस्सा बनकर बेहद गर्व और खुशी हो रही है। इस प्रकार के आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारा और सहयोग का संदेश जाता है। यह पहल समाज को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी से समाज की उन्नति के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। आयोजन समिति में गोविंद सिंह मालपुरा, दुर्गा सिंह खर्रा (सीकर), भानु प्रकाश खर्रा (गुड़ामलानी), कृष्ण कुमार खर्रा (नांगल), बनवारी लाल खर्रा (जयपुर), बलबीर सिंह, जीताराम खर्रा, आंचल राम खर्रा, महावीर खर्रा व संदीप खर्रा (हरियाणा) का विशेष योगदान रहा। समारोह में बड़ी संख्या में समाज के पुरुष, महिलाएं और युवा उपस्थित रहे। सभी ने समाज में आपसी समरसता और विकास के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
