Loading...

लखारा (मनिहार) समाज का छठा इज्तेमाई शादी सम्मेलन 02 फरवरी को

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर (रॉयल पत्रिका)।  राजस्थान लखारा शीशगर समाज वेलफेयर विकास समिति की कार्यकारिणी की मीटिंग 30 दिसंबर 2024 को कर्बला मैदान रामगढ़ मोड जयपुर में समिति के अध्यक्ष अनवर मोहम्मद मालपुरा वालों की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समिति के सयुंक्त सचिव और पूर्व अध्यक्ष हाजी जावेद खान ने जानकारी दी कि समाज का यह छठा सामुहिक विवाह सम्मेलन 02 फरवरी 2024 बरोज रविवार कर्बला मैदान हज हाउस के पास रामगढ़ मोड जयपुर में आयेजित किया जायेगा। जिसमें समाज के 21 जोडो का सामुहिक विवाह करवाया जायेगा। सम्मेलन में शादी करने के लिये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का कार्य चल रहा है और 10 जनवरी 2025 रजिस्ट्रेशन की अन्तिम तारीख रहेगी। सम्मेलन में सम्मिलित होने वाले प्रत्येक जोडों को समिति की तरफ से आवश्यक घरेलू सामान उपहार स्वरूप दिया जायेगा और सभी जोडों को राजस्थान सरकार की सामुहिक विवाह सम्मेलन योजना के अन्तर्गत 21000/- रूपये की प्रोत्साहन राशि दिलवाई जायेगी और नगर निगम जयपुर से विवाह प्रमाण पत्र बनवाकर दिये जायेंगे। सम्मेलन में राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात आदि राज्यों से जोड़े वर वधू सम्मिलित होंगे और समाज के हजारों की तादाद में समाज बन्धुओं के भाग लेने को संभावना है। मीटिंग में सामुहिक विवाह सम्मेलन को कामयाब और शानदार तरीके से आयोजन के लिये अलग-अलग समितियाँ बनाकर जिम्मेदारी दी गई।

स्वागत समिति में – निजामुद्दीन लखेरा, अनवर मोहम्मद, मोहम्मद फारूक, शकील अहमद

Advertisement

रजिस्ट्रेषन समिति में – हाजी जावेद खान, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद दानिश खान

जोड़ो के आवास व्यवस्था समिति में – मोहम्मद अनवर, मोहम्मद इरफान उज्जेन, अब्दुल वाहिद, मोहम्मद इरफान जोधपुर, नदीम अहमद, मोहम्मद फिरोज, मो. वारिस

Advertisement

खान-पान समिति में – नसीर मोहम्मद, एजाज अहमद, मोहम्मद सलीम भादरा, मोहम्मद इरशाद जल महल, मोहम्मद सलीम नसीराबाद, मोहम्मद साबिर केकड़ी,

टेंट व माइक समिति में – मूमताज अली, ईरशाद अली, मोहम्मद अकरम, खुर्शीद अहमद, मोहम्मद असलम मिर्जा, मुन्तजिम अहमद, मोहम्मद बिलाल, मोहम्म्द इकबाल को दी गई।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।