Loading...

चौमूं में दूसरी पंचायत समिति के गठन की मांग

Jaipur

Follow us

Share

चौमूं(रॉयल पत्रिका)। विधानसभा क्षेत्र चौमूं में दूसरी पंचायत समिति के गठन की मांग को लेकर शुक्रवार 3 जनवरी, 2025 को पूर्व पार्षद राजेश कुमार वर्मा ने शहर के तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार बजरंग लाल मीणा से भेंटकर पंचायतीराज विभाग के मंत्री मदन दिलावर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वर्मा ने बताया कि वर्तमान में गोविंदगढ़ पंचायत समिति कार्यालय के अधीन 49 ग्राम पंचायत आती हैं। आगामी परिसीमन के पश्चात पंचायत समितियों की संख्या में वृद्धि संभावित है, जिससे प्रशासनिक कार्यभार में अत्यधिक बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की जनसंख्या और भौगोलिक दृष्टि को देखते हुए चौमूं विधानसभा क्षेत्र में एक नई पंचायत समिति का गठन आवश्यक हो गया है। यदि नई पंचायत समिति के गठन के बाद चौमूं को उस पंचायत समिति का मुख्यालय बनाया जाता है तो इससे न केवल प्रशासनिक कार्य सुगम होंगे बल्कि ग्रामीण जनता को भी सेवाएं समय पर उपलब्ध होंगी। ज्ञापन के माध्यम से वर्मा ने नायब तहसीलदार मीणा से क्षेत्र में नई पंचायत समिति का गठन कर उसका मुख्यालय चौमूं में बनाए जाने की मांग की। उन्होंने बताया कि यह निर्णय न केवल क्षेत्र के विकास में सहायक होगा बल्कि नागरिकों के लिए भी सरकारी सेवाओं की पहुंच भी सुनिश्चित करेगा। इस अवसर पर एडवोकेट नाथूलाल बेनीवाल व एडवोकेट अमित कुमार बिंवाल भी उपस्थित थे।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।