Loading...

श्री मानव हित सामाजिक सेवा संस्थान के बढ़ते कदम

Jaipur

Follow us

Share

जयपुर सांगानेर (रॉयल पत्रिका)। हल्दीघाटी गेट के अंदर सांगानेर में स्थित श्री मानव हित सामाजिक सेवा संस्थान जो गरीबों का मसीहा के नाम से पहचानी जाती है। सर्व समाज के हर तबके के काम आ रही है। हर वह काम जो समाज के दबे कुचले  गरीब परिवारों की समस्यायों को हल करते हो, को पूरा करने में अपने दायित्व का निर्वाह कर रही है, इसीलिए गरीबों का मसीहा कहलाती है। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष हनुमान कटारिया की दी हुई जानकारी के अनुसार सर्व समाज के गरीब परिवार के बच्चों-बच्चियों की शादी, शिक्षा के महत्व को समझते हुए गरीब बच्चे- बच्चियों की पढ़ाई, 4 वर्ष से अनुभवी टीचरों के द्वारा एलजी से फिफ्थ क्लास तक निशुल्क शिक्षा दी जा रही है। बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने की कोशिश की जा रही है। कई वर्षों से सर्दियों में गर्म कपड़े वितरण करने का काम भी इस संस्था द्वारा किया जा रहा है। इसलिए सांगानेर में ही नहीं पूरे राजस्थान में इस संस्था का नाम रोशन हो रहा है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।