Loading...

चौंमू क्षेत्र के आस-पास गांवों में सुबह से मावठ किसानों के खिले चेहरे

Jaipur

Follow us

Share

चौमूं (रॉयल पत्रिका)। चौमूं क्षेत्र के हसतेडा, किशनपुरा, आष्टींकला, सिरसा, ईटावा,  गीदाका बास, मुंडा- भिण्डा  काननपुरा, कालाडेरा, जैयसिगपुरा, गोविंदगढ़, ढोढसर, उदयपुरिया खेजरोली, छोटागुडा, नागल- गोविंद, विमलपुरा, आलीसर, मलिकपुर सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में अल सुबह से अंधेरा छाया रहा। उसके बाद धीरे-धीरे मावठ होने पर किसानों के चहरे पर मुस्कान आ गई। किसान तेजकरण व बहादुर सिंह ने बताया कि समय पर यह मावठ होने से गेहूं, जौ, सरसों की फसलों में अच्छे ग्रोथ बनने से फसल की पैदावार में अच्छा मुनाफा होने की आशंका है। यह मावठ ऐसे ही समय-समय पर होते रहे तो अच्छी पैदावार होने की संभावना होगी। इसके साथ ही सर्दी भी बढ़ाने की संभावना हो रही है।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।