Loading...

सर्वोदय पैरामाउंड स्कूल बूंदी में वार्षिक खेल दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन

Jaipur

Follow us

Share

शब्बीर हुसैन 

बूंदी(रॉयल पत्रिका)।सर्वोदय पैरामाउंट स्कूल में सोमवार को वार्षिक खेल दिवस कलान्तर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिनमें रेसिंग,बाल बैलेंसिंग,बुक बैलेंसिंग,थ्री लेग रेस,सैक रेस,लेमन रेस,50 मीटर रेस,ऑक्टोपस रेस आदि खेल शामिल थे। इस आयोजन में संस्था के चेयरमैन ए जी मिर्ज़ा, डायरेक्टर डॉ.अजहर मिर्ज़ा, डॉ.मज़हरुद्दीन व डॉ.मजहर मिर्ज़ा ने शिरकत की।आयोजन में सभी छात्र छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अतिथियों ने छात्रों द्वारा की गई शानदार परेड की सलामी ली।अतिथियों का शाला के प्रिंसिपल डॉ.पंकज सिंह व वरिंदर कौर द्वारा बुके प्रदान कर ओर  पुष्पवर्षा द्वारा स्वागत किया गया।यह आयोजन न केवल छात्रों के लिए एक मजेदार अनुभव था बल्कि उनकी खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने और उन्हें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना से परिचित कराने का एक अवसर भी था।इस अवसर पर विजेताओं को संस्था के चेयरमैन ए जी मिर्ज़ा द्वारा मेडल पहनाकर और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।संस्था के चेयरमैन ए जी मिर्ज़ा ने कहा कि स्वस्थ तन में स्वस्थ मन का निवास होता हे,खेल हमारी प्रतिभा को निखारने का काम करते हैं। संस्था के प्रिंसिपल डॉ.पंकज सिंह,वरिंदर कौर, कॉर्डिनेटर गरिमा शर्मा व सभी स्टाफ मेंबर्स ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।