शाईन इंडिया टीम ने नेत्रदान करने वालो के घरों पर नेम प्लेट लगाई
डॉ० तौहीद
सुकेत(रॉयल पत्रिका)।रामगंजमंडी शाइन इण्डिया फाउंडेशन ने नेत्रदाताओ को गौरवान्वित महसूस करवाने के लिए नया नवाचार शुरू किया है। नेत्रदाताओ के घर के सामने “हमें नेत्रदाता होने पर गर्व है” लिखी प्लेट लगाई जा रही है। शनिवार को शाइन इंडिया के डॉ. कुलवंत गौड़ और डॉ. सुनीता गौड़ टीम के साथ रामगंज मंडी पहुंचे। जहाँ भारत विकास परिषद के सदस्यों के साथ मिल कर नेत्रदाताओ के घर के सामने प्लेट लगाई है। शहर मे 63 नेत्रदान हुए है। टीम एक के बाद एक नेत्रदाताओ के परिवार से मिल कर घर के बाहर नेम प्लेट लगा रही है। फाउंडेशन के डॉ. कुलवंत गौड़ ने बताया कि नेम प्लेट से नेत्रदाता परिवार मे गर्व की अनुभूति होंगी। उन्हें लगेगा कि हमारे परिवार ने दो लोगो को रोशनी देकर इस सुन्दर दुनिया को देखने का अवसर दिया। वही नेत्रदाता परिवार के लिए समाज का नजरिया भी बदलेगा और ज्यादा से ज्यादा लोग इस पुनीत कार्य मे हिस्सा लेकर नेत्रदान करवाएंगे। शाइन इंडिया फाउंडेशन की टीम सुविधा नगर पहुंची। जहाँ समाजसेवी लव शर्मा की माता स्व. चंद्रकला जोशी का 20 अगस्त 2023 को को निधन के बाद नेत्रदान किया गया था। टीम ने घर के सामने नेत्रदाता परिवार की नेम प्लेट लगाई। इसमें लव शर्मा ने कहा कि नेत्रदान से दो जिंदगी के अँधेरे को दूर तो किया जाता है। लेकिन नेत्रदाता परिवार के लिए भी गर्व की अनुभूति का श्रण होता है। नेम प्लेट लगने से समाज का नजरिया तो बदलेगा ही बल्कि नेत्रदाता परिवार भी खुद पर गर्व कर गौरन्वित महसूस करेंगा। जिसके बाद टीम रिटार्ड टीचर के घर पहुंचे। जिन्होंने कहा कि पत्नी का नेत्रदान करवाया था आज भी ख़ुशी मिलती है कि उनकी आँखों से दो जिंदगी के जीवन मे रोशनी आई। टीम 63 परिवारों के बीच जाकर उनके घर के सामने नेम प्लेट लगा रही है। जिसमे डॉ. गौड़ की टीम के साथ संजय विजावत, मोनू महेशवरी और लव शर्मा आदि मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
