Loading...

सांचौर नगर परिषद बोर्ड की बैठक बुलाने के लिए पार्षदों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

Jaipur

default-image

Follow us

Share

सांचौर (रॉयल पत्रिका)। नगर परिषद बोर्ड की साधारण सभा की बैठक बुलाने के लिए पार्षदों ने जिला कलेक्टर शक्तिसिंह राठौड़ को ज्ञापन सौंपा। नगर परिषद के पार्षदों ने जिला कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया कि पिछले करीब 12 माह से नगर परिषद बोर्ड की साधारण सभा का आयोजन नहीं हो रहा है, जिस कारण पार्षदों को असमज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। जबकि नगर परिषद की बैठक 60 दिन के भीतर करने का प्रस्ताव लिया हुआ है, साधारण सभा की बैठक हुए करीब 12 महीने हो गए। बैठक के अभाव में शहर की जनसमस्याओं एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यों का निस्तारण नहीं हो रहा है। इस दौरान पार्षद केवलचंद सेठिया, पार्षद प्रतिनिधि बंशीदास, पार्षद प्रतिनिधि चतुरमल जीनगर मौजूद थे।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।