Loading...

खदानों का दूषित पानी पीने को मजबूर श्रमिक

Jaipur

Follow us

Share

सुकेत(रॉयल पत्रिका)। एएसआई कंपनी कि खदानों में मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। यहां तक कि उन्हें खदानों का अशुद्ध पानी पीना पड़ रहा है, उनके पास सेफ्टी के सामान भी नही हैं।  एएसआई कम्पनी द्वारा अशुद्ध पानी पीने से मजदूरों को बीमारियों का घर बने रहने का भय बना रहता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी द्वारा कम्पनी ने पीट ठेके पर दे रखे हैं। जिससे मजदूरों का शोषण ठेकेदारों के द्वारा किया जा रहा है, वहीं नियमानुसार इनके सेफ्टी के सामान कैंटिन कुछ नहीं हैं। झरने का पानी पीने से मजदूरों को सिलिकोसिस या कोई भी बड़ी बीमारी हो सकती है, परन्तु कम्पनी ने पिट ठेके पर दे रखे हैं। जिससे ठेकेदार मजदूरों से मनमाना काम करवा रहे हैं वहीं यहां कोई मर भी जाता है तो कोई भी उसकी जिम्मेदारी कोई भी नहीं लेता है। कंपनी पर इतने दबंग पंचायती राज्य मंत्री शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के होते हुए भी मजदूरों के साथ में शोषण हो रहा है। इस पर उनको उचित कार्यवाही कर उनको उनका हक दिलवाना चाहिए।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।