Loading...

सुकेत के अधिकांश शौचालय में गंदगी का अंबार

Jaipur

default-image

Follow us

Share

सुकेत (रॉयल पत्रिका)। सुकेत नगर में बने सुविधाघरों की सार- संभाल ठीक से नहीं होने के कारण ये गंदगी से अटे पड़े हैं। बस स्टैंड, टंकी चौराहे आदि जगह पर बने शौचालय में सफाई के अभाव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नगर में बस स्टैंड पर पालिका द्वारा शौचालय बने हुए है। लेकिन महिला शौचालय के दरवाजे टूटे हुए है। सफाई नहीं होने से शौचालय में गंदा पानी जमा रहता है। यहां के नलों से पानी भी नहीं आता है। इसके चलते महिलाएं इनका उपयोग करने से गुरेज़ करती हैं। बस स्टैंड पर आधुनिक शौचालय बना हुआ है। इसमें नियमित रूप से सफाई नहीं होने से हुआ हैं। गंदे पानी की निकासी नहीं होने से शौचालयों में ही गंदा पानी रुका रहता है, जिससे शौचालयों का उपयोग करने वालों को परेशानी उठानी पड़ती है तो शौचालयों में लगे नलों की टॉटियां अरसे से टूटी पड़ी हैं। इनको लगाने के बाद किसी ने संभाला तक नहीं जिससे शौचालय में पानी नहीं आने से चारों तरफ गंदगी फैली रहती है।

महिलाओं के उपयोग वाले शौचालय के गेट नहीं: 

Advertisement

महिलाओं के शोचालय में गेट नही और वहाँ गंदगी जमा है। वहीं शराब की बोतलों का ढेर लगा है। शराबी महिला शौचालयों में रात्रि में शराब का सेवन करने के बाद खाली बोतलों को वहीं छोड़ जाते हैं। सफाई नहीं होने से यहां गंदगी जमा रहती है। ऐसे में महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ती है। 

Advertisement

 

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।