Loading...

कबाड़घर बना रामगंजमंडी का अग्निशमन केन्द्र

Follow us

Share

डॉ० तौहीद

सुकेत (रॉयल पत्रिका)। रामगंजमंडी शहर के अग्निशमन केंद्र में नाकारा सामान का ढेर लगा है। यहां नाकारा वाहनों के साथ कई उपकरण भी रखे हुए है, जो कोई काम नहीं आ रहे हैं। नीलामी नहीं होने से ऐसे सामानों की बढ़ोतरी होती जा रही है। जिला कलेक्टर ने करीब छह माह पहले निरीक्षण में जब यहां के हालात देखकर नाराजगी जताते हुए नीलामी में नाकारा सामान बेचने के लिए कमेटी बनाने तक के आदेश दिए थे, लेकिन इसकी क्रियान्विति नहीं हुई। पालिका अब बोर्ड बैठक में इस मामले को रखने की तैयारी कर रही है पर यह बोर्ड बैठक कब होगी, इसके बारे में अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

Advertisement

अग्निशमन केंद्र में पालिका की सफाई शाखा संचालित होती है। अग्निशमन के साथ शहर की सफाई व्यवस्था का संचालन यहां से होता है। सफाई कार्य में आने वाले वाहन उपकरण भी यहां खड़े होते हैं। सफाई कार्य में लगे जो वाहन नाकारा हो जाते है उनको भी यहां रखा जा रहा है। जिसमे ऑटो, रिक्शा ठेले, ट्रैक्टर ट्रॉली, अग्निशमन केंद्र का नाकारा वाहन, सब्जी मंडी के नकारा टीन शेड भी यहां रखे है। जिला कलक्टर जुलाई माह में जब रामगंजमंडी में निरीक्षण करने आए थे, उस समय यहां के हालत देखकर उन्होंने अधिशासी अधिकारी को नकारा सामानों की बिक्री करने के लिए कमेटी बनाने के निर्देश दिए थे। पालिका ने कमेटी तो बनाई नहीं पर बोर्ड बैठक में इसका प्रपोजल रखने का फैसला जरूर लिया। बोर्ड बैठक में यह मामला फिलहाल आया नहीं। संभावना है कि आगामी माह में बजट बैठक जब होगी तब इस मामले को रखा जाए। फिलहाल नकारा सामानों के कारण अग्निशमन केंद्र का स्वरूप बिगड़ा हुआ है।

Advertisement

अग्निशमन में अवधि पार दमकल : करीब चौबीस साल से अधिक समय पुरानी दमकल भी यहां पड़ी हुई है, जिसका अब रजिस्ट्रेशन भी नहीं हो रहा। इसका पम्प भी खराब हो चुका है।

 

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।