Loading...

चौमूं के ही मोरीजा रोड स्थित खुशबू गार्डन में अभिनंदन समारोह का आयोजन हुआ   

चौमूं

Follow us

Share

चौंमूं (रॉयल पत्रिका)। चौंमूं के ही मोरीजा रोड स्थित खुशबू गार्डन में आयोजित अभिनंदन समारोह का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में चौमूं तहसील के पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के मुख्य अतिथि में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ से पहले कृष्णा राधे की तस्वीर की फोटो पर द्वीप प्रचलित कर कार्यक्रम का जनप्रतिनिधि व शिक्षक गण के द्वारा पुष्प की माला चढ़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम होना चाहिए जिससे सभी को एक छत के नीचे बैठने का अवसर मिलता है ऐसे कार्यक्रम हर समय होते रहना चाहिए इसको लेकर सभी को बढ़-चढ़कर इसका ऐसे कार्यक्रम में हिस्सा लेना चाहिए। इस कार्यक्रम के दौरान आए हुए जनप्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की तथा बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षक बन्धुओ व जनप्रतिनिधिओ को संबोधित किया। कार्यक्रम का आयोजन शिक्षाविद डॉ. नेमीचंद जी जैन के नेतृत्व में किया गया। राज्य सरकार द्वारा विधानसभा क्षेत्र चौमूँ में पदस्थापित किये जाने पर प्रधानाचार्यों द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम में जयपुर जिला यादव समाज के अध्यक्ष डॉ. जगदीश प्रसाद यादव, बंशीधर जी मंडल, राकेश यादव, यादव समाज के महामंत्री शंकर लाल यादव, गोविंदगढ़ पंचायत समिति सदस्य एवं कालाडेराभाजपा मंडल अध्यक्ष लालचंद यादव, प्रशासक सरपंच बद्री प्रसाद यादव सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। आप सभी द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत सम्मान के लिए हृदय से आभार एवं  धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम की मंच संचालन प्रधानाचार्य कैलाश चंद यादव ने किया।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।