Loading...

69वीं जिला स्तरीय विद्यालय वूशु एवं ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य उद्घाटन झूपेलाव में हुआ

सोजत

Follow us

Share

सोजत (रॉयल पत्रिका)। ग्राम झूपेलाव में 69वीं जिला स्तरीय विद्यालय वूशु एवं ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025-26 (छात्र-छात्रा,17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग) का भव्य उद्घाटन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं केबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण दवे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राहुल राजपुरोहित, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक), पाली ने की। सोजत विधायक शोभा चौहान, ग्राम सरपंच योगेन्द्र सिंह कुम्पावत, एवं आयोजक संस्था प्रधान पद्म सिंह सांदू (राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झूपेलाव) ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं सरस्वती वंदना के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पाली जिले से 242 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कार्यक्रम में ग्राम वासियों ने तन-मन-धन से बढ़-चढ़कर सहयोग किया। ग्रामवासियों की सहभागिता, प्रेम एवं आयोजकों द्वारा किए गए उत्कृष्ट इंतज़ामों की जिले से आए दल प्रभारियों ने भरपूर सराहना की। आयोजन स्थल को सजाने, खिलाड़ियों के स्वागत और व्यवस्थाओं में ग्राम वासियों की भूमिका काबिले तारीफ़ रही। जज़्बा हो दिल में तो मंज़िलें खुद चलकर आएँगी, खेल मैदान में मेहनत की लौ हर दिल में जल जाएँगी। इस दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में गजेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, रूप सिंह, नरपत सिंह, जालम सिंह, कालू सिंह, योगेन्द्र सिंह, जसपाल सिंह, सुमन लोहिया, पप्पू सिंह, विक्रम सिंह, बुद्धा राम प्रजापत सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन हीर सिंह राजपुरोहित ने कुशलतापूर्वक किया। हमने अपने ख्वाबों को मेहनत से सजाया है, मैदान में उतर कर हर संघर्ष को अपनाया है। यह प्रतियोगिता युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आपसी समन्वय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई। आयोजन स्थल पर उमड़ा जनसमूह और बच्चों का उत्साह आने वाले समय में जिले में खेलों के विकास की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल है। मिलकर खेलें, मिलकर बढ़ें, यही है खेल की पहचान, इंसानियत, अनुशासन और दोस्ती– यही है असली सम्मान।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।