हेरीटेज नगर निगम वार्ड 12 में सीवर का कहर, जनता बेहाल
जनता की पीड़ा पर मौन पार्षद, गुस्से में लोग

सड़क बनी गंदे नाले की धारा, सीवर जाम से जीवन थमा, वार्ड में हाहाकार, व्यापारियों का रोष उफान पर

जयपुर (रॉयल पत्रिका)। शहर का दिल कहे जाने वाला हवामहल क्षेत्र इन दिनों बदहाल हालातों से जूझ रहा है। वार्ड 12 की गलियाँ सड़क नहीं, बल्कि दरिया का रूप ले चुकी हैं। जगह–जगह सीवर का गंदा पानी बह रहा है। रामगढ़ मोड़ से लेकर कर्बला क्षेत्र, कृष्णा कॉलोनी और बेनीवाल कांटा तक हर तरफ़ गंदगी का सैलाब पसरा हुआ है। फुटकर व्यापारी हों या आमजन—हर कोई नाराज़ और बेहाल है। लोगों का कहना है— “ये हालात सिर्फ बारिश में नहीं, बल्कि हमेशा से ऐसे ही बने रहते हैं। सालों से सीवर जाम है, लेकिन समाधान कहीं नज़र नहीं आता।ऐसा नज़ारा नगर निगम हेरीटेज वार्ड 12 में दिखाई दिया। ” स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधि पार्षद वार्ड संख्या 12, मोहज्जम अख्तर हुसैन पर भी जमकर गुस्सा उतारा। पाँच साल पूरे हो गए पार्षद मोहज्जम अख्तर हुसैन को चुने हुए, लेकिन नतीजा वही आश्वासन पर आश्वासन। जनता की पीड़ा पर जनप्रतिनिधि मौन, और लोगों का सब्र अब टूटने की कगार पर। व्यापारी बोले— “दुकानें चलाना मुश्किल है, ग्राहक आना बंद हो गए, लेकिन हमारी सुनवाई कहीं नहीं हो रही।” नतीजा— वार्ड 12 में सड़क बनी नाले की धारा, जीवन थम गया सीवर जाम से, और जनता की जुबां पर सिर्फ एक ही सवाल— “आख़िर हमारी सुनवाई कब होगी?” सीवर का ढक्कन खुला,बहता पानी दुर्घटना को न्योता देता नजर आ रहा है। क्योंकि सीवर के पास बैरिकेट्स लगा कर समस्या का समाधान किया जा रहा है। निगम कर्मचारी आते है, लेकिन सम्पूर्ण समस्या का समाधान नहीं कर पाते है। ऐसे में अगर इलाके में इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी तो बीमारियों का सामना आमजन को करना पड़ सकता है। पार्षद पति अख्तर हुसैन जो पार्षद का काम करते हैं पर वार्ड वासियों के अनेक आरोप हैं। पार्षद वार्ड के गैर-मुस्लिम क्षेत्रों में सफाई कार्यों और विकास कार्यों में पक्षपात करते हैं। कई लोग पार्षद पति पर भ्रष्टाचार और लालच के आरोप लगाते हैं। कई लोगों ने कहा है कि पार्षद ने एक होटल मालिक की मिली भगत करके गंदे नाले की दिशा ही बदलवा दी। कांग्रेस पार्टी ने उनकी संदिग्ध गतिविधियों के कारण उनको पार्टी का शिविर नहीं दिया था। लेकिन ट्रायंगल फाइट में चुनाव में फायदा मिल गया था।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
