शहर के वार्ड नं.02 में सीसी रोड़ निर्माण के लिए सभापति प्रदीप सिंह ने किया भूमि पूजन
फिरोज खांन वारसी
झालावाड़ (रॉयल पत्रिका)। झालावाड़ शहर के वार्ड नं.02, रेतवाड़ा पुलिया,गौशाला मार्ग झालावाड़ पर 14 सितम्बर 2025 को नगरपरिषद सभापति प्रदीप सिंह राजावत द्वारा सीसी सड़क का निर्माण हेतु भूमि पूजन विधि विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद वार्ड नं. 02 के सुजीत कश्यप (राम) भी मौजूद रहे तथा उन्होंने बताया कि यह समस्या वार्ड वासियों की काफी समय से चल रही थी इसके लिए अथक प्रयास किये गये तब जाकर आज इसका निर्माण हो रहा है इससे वार्ड वासियों सहित इस पर निकलने वाले शहर के सभी राहगीरों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा तथा वार्डवासियों की सभी समस्याओं तथा उनको सुविधा दिलवाया जाना मेरा लक्ष्य रहा है। इस अवसर पर वार्ड वासियों द्वारा सभापति प्रदीप सिंह राजावत व वार्ड पार्षद सुजीत कश्यप (राम) का फूल माला पहना कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण प्रकाश वर्मा, शम्भू लोधा सत्यप्रकाश सेन, रूपनारायण चौरसिया, शंकर कश्यप, सूरजमल कश्यप पार्षद दीपक स्वामी, ईनाम जफर, राजू सुमन, पवन बैरवा, अशोक कहार, कमल कश्यप, अनिल सुमन तथा वार्डवासी गिरिराज सुमन, बन्टी, अमन, कुणाल, छोटू, मन्नू पाठक, नन्दकिशोर, असलम भाई, आबिद भाई अजीज भाई आदि मौजूद रहे।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
