Loading...

कोटा बैटरी एसोसिएशन की आमसभा व स्नेह मिलन समारोह संपन्न

कोटा

Follow us

Share

कोटा (रॉयल पत्रिका) l कोटा बैटरी एसोसिएशन की वार्षिक पिकनिक रविवार 14 सितम्बर को, आम सभा व स्नेह मिलन समारोह निजी रिसोर्ट में आयोजित किया गयाl इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष रवि नाकरा ने लीथियम बैटरी ओर उसकी तकनीक के बारे में विस्तृत प्रकाश डाला l एसोसिएशन के महासचिव सुरेश आनन्द ने देश विदेश में नई तकनीक लीथिएम व सोलर बैटरी की उपयोगीता ओर उसके महत्व पर विस्तृत चर्चा की l कोटा बैटरी एसोसिएशन के अध्यक्ष सलीम अब्बासी ने बैटरी व्यवसाय में आ रही परेशानियों ओर उसके समाधान एंव नवीन तकनीक ओर बैटरी की उपयोगिता के बारे में लोगों को बताया l इस अवसर पर संस्था की तरफ से लक्की ड्रा का आयोजन किया गया l सभा में राजकुमार गेरा, सुरेंद्र कुमार, जितेंद्र सिंह, मुकीम कादरी, बलराज, राजेंद्र पाल, जमुना उस्ताद, संजय नाकरा, खैमराज सुमन, अज़ीज़ भाई, बलदेव गेरा आदि का सम्मान किया गया l प्रोग्राम को कामयाब बनाने के लिए सभी उपस्थित सम्मानित सदस्यों का संस्था द्वारा आभार प्रकट किया गया l

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।