राजस्थान वक्फ बोर्ड ने मुस्लिम छात्रावास बनाने की अनुमति प्रदान की
दरगाह मीर सैयद अली शाह, शाहबाज अली जमालिया में होगा मुस्लिम छात्रावास का निर्माण
जयपुर (रॉयल पत्रिका)। राजस्थान वक्फ बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लेते हुए दरगाह मीर सैयद अली शाह अलमशहूर शाहबाज अली, जमालिया साहब झोटवाड़ा रोड, चांदपोल जयपुर स्थित खाली भू-भाग पर मुस्लिम छात्रावास निर्माण की अनुमति प्रदान की है। बोर्ड की 13 और 20 जून 2023 की बैठक में लिए गए प्रस्ताव के अनुसार जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) में यह स्पष्ट किया गया है कि— निर्माण कार्य के दौरान किसी भी कब्र को क्षति नहीं पहुंचनी चाहिए। सम्पत्ति का स्वामित्व हमेशा वक्फ बोर्ड के पास ही रहेगा। खर्च का वहन संबंधित पक्ष करेगा, वक्फ बोर्ड से कोई वित्तीय मांग नहीं होगी। निर्माण के लिए आवश्यक स्वीकृति स्थानीय निकायों से लेनी होगी।कार्य शुरू और समाप्ति की सूचना बोर्ड को देना अनिवार्य होगी। NOC की वैधता सिर्फ एक वर्ष तक होगी। किसी भी न्यायालय के स्थगन आदेश की स्थिति में NOC स्वतः निरस्त मानी जाएगी। इस निर्णय को समुदाय के शैक्षणिक विकास के लिए अहम कदम माना जा रहा है। दरगाह इंतजामिया कमेटी के लीगल एडवाइजर एडवोकेट असलम खान ने वक्फ बोर्ड चेयरमैन डॉ. खानू खान बुधवाली, विधायक रफीक खान, अमीन कागजी, सीनियर एडवोकेट एवं वक्फ बोर्ड सदस्य शाहिद हसन का शुक्रिया एवं आभार जताया।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
