Loading...

सीकर में अमरसरिया मनिहार बिरादरी का सम्मान समारोह आयोजित

सीकर

Follow us

Share

सीकर (रॉयल पत्रिका)। मनिहार विकास समिति की ओर से रविवार 7 सितंबर 2025 को अमरसरिया मनिहार बिरादरी का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह का आयोजन मनिहार छात्रावास के पास केशव मैरिज गार्डन, हनुमान वाटिका झुंझुनू, बायपास पर किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह की अध्यक्षता मोहम्मद इस्माइल (बीएसएनएल सेवानिवृत अधिकारी) जयपुर ने की। मनिहार विकास समिति के अध्यक्ष राजस्थान सरकार के जलदाय विभाग के पूर्व चीफ इंजीनियर इस्लामुद्दीन खान ने बताया की सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य है कि समाज के बच्चों में उच्च शिक्षा देने और प्रतियोगी परीक्षाओं की ओर रुझान बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रतियोगिता की भावना पैदा होना ही सफलता की कुंजी है। सम्मान समारोह में 80 प्रतिभाओ को नगद इनाम एवं प्रशंसा पत्र से नवाजा गया। समारोह में 12 वीं कक्षा के टॉपर को 25 हजार द्वितीय टॉपर को 20 हजार और तृतीय टॉपर को 15 हजार रुपए के चेक दिए गए। इसी तरह दसवीं कक्षा में पहला, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले को क्रमशः 15, 10 एवं 7 हजार का चेक दिया गया। समारोह को सफल बनाने में हाजी इकरामुद्दीन, हाजी नानू खान, एडवोकेट मोहम्मद हनीफ, रिटायर्ड (एडीपी), मोहम्मद अजीज बागोली, हाजी सफी मोहम्मद जाखल, इकबाल जाखल, मोहम्मद सलीम सूरतगढ़, मुमताज चनाना, मुमताज सूरतगढ़, रमजान हनुमानगढ़, नाथू खान त्रिपुरा, सत्तार धमोरा, सत्तार चोमू, सलाउद्दीन जयपुर, निजामुद्दीन जयपुर, इमरान जयपुर, बदरुद्दीन जाखल, अजीज झोटवाड़ा, अहमद विद्याधरनगर, शहाबुद्दीन जयपुर, हारून नरूका, अब्दुल कलाम झोटवाड़ा, मुस्तफा जयपुर, मोहम्मद रफीक सी.आई. जयपुर, फुल खान तोगरा, फातुउद्दीन खंडेला, सलीम उदयपुरवाटी, हाजी सद्दीक गुहाला, इकरामुद्दीन खत्री, मुश्ताक चाला, जमील सिहोडी, सिराजुद्दीन आबू रोड, डॉ. मुमताज, अनवर नई दिल्ली,का विशेष योगदान रहा।

Disclaimer

Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.

Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।