घग्घर में अधिक पानी की आवक के मद्देनजर जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण
हनुमानगढ़ (रॉयल पत्रिका)। घग्घर में अधिक पानी की आवक के मद्देनजर जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, एसपी हरी शंकर ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ मुंडा, नौरंगदेसर, जोरावरपुरा में जीडीसी का निरीक्षण किया। उन्होंने इस मौके पर तटबंधों की मजबूती, पानी की आवक, निगरानी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलेक्टर ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से व्यवस्थाओं और घग्घर में पानी की आवक, तटबंधों के मजबूतीकरण को लेकर फीडबैक भी लिया। इस मौके पर ग्रामीणों को जरूरी सावधानी बरतने, आधिकारिक सूचना पर विश्वास करने और आपदा की स्थिति में तुरंत कंट्रोल रूम 01552-260299 से संपर्क करने संबंधित जागरूक किया। इस मौके पर एसडीएम मांगीलाल सुथार, सीओ मीनाक्षी, जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता नरेंद्र शर्मा, सहायक अभियंता निरंजन कटारिया भी मौजूद रहें।
Disclaimer
Royal Patrika is an independent news portal and weekly newspaper. Content is published for informational purposes only. Royal Patrika does not take responsibility for errors, omissions, or actions taken based on published information.
Royal Patrika एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल और साप्ताहिक समाचार पत्र है। यहां प्रकाशित सामग्री केवल सूचना के उद्देश्य से है। प्रकाशित जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय, त्रुटि या नुकसान के लिए Royal Patrika जिम्मेदार नहीं होगा।
